गुरुवार, 18 सितंबर 2014

कत्ल-ए-नज़्म

16 comments














...लिखती हूँ
मिटा देती हूँ
खुद अपने लफ्ज़ों को... 

...करती हूँ
कत्ल-ए-नज़्म
यूँ खुद को सजा देती हूँ !!


सु-मन

शनिवार, 6 सितंबर 2014

शब्द से ख़ामोशी तक ..अनकहा ‘मन’ का

17 comments











एक नज़्म
अटकी है
अभी साँसों में
कुछ लफ्ज़
बह रहे
लहू में क़तरा – क़तरा ...

एक दर्द   
ठहरा है
अभी ज़िस्म में
कुछ बरक
घुल रहे
रूह में रफ़्ता – रफ़्ता ....!!
*****
(साँसों से चल कर ...रूह में ज़ज्ब हुआ कुछ ..क्या कुछ ...नहीं जाना | जाना तो बस इतना कि लफ्ज़ झरते रहे ...रूह भीगती रही ...दर्द घटता रहा ..नज़्म बढ़ती रही )

सु-मन 


शुक्रवार, 1 अगस्त 2014

भीगा सावन

27 comments













(ऑफिस जाते हुए सावन का नज़ारा )

भीगा भीगा सा है मौसम 
भीगी भीगी सी रुत बहार है 
भीगा भीगा सा है 'मन' मेरा 
भीगी भीगी सी सावन की फुहार है !!


सु-मन 

मंगलवार, 15 जुलाई 2014

तेरी रज़ा

24 comments


















ये जिंदगी मैंने लिख दी नाम तेरे 
तू रहबर बने या रकीब ये तेरी रज़ा !!


सु-मन 

शनिवार, 28 जून 2014

जश्न-ए-हिज्र

15 comments

















ऐ दोस्त आ ! मिलकर मनाएं जश्न-ए-हिज्र 
सेहरा-ए-जिंदगी को अश्कों से समंदर कर दें !!



सु-मन 

शुक्रवार, 13 जून 2014

इंतज़ार का ज़ायका

11 comments










एक कटोरी याद
डाल दी है मैंने
पकने की खातिर

एक कड़ाही भर
एहसास के दानों को
रख दिया है पका कर

सब गिले शिकवों को
मांज कर
परोस दिया है प्यार
विश्वास की मेज़ पर

कब आओगे तुम
कहीं बासी न हो जाए
इस इंतज़ार का ज़ायका ..!!


सु-मन 

बुधवार, 21 मई 2014

सरहद से परे

12 comments




















हदों में मत सिमटना
हदों से फिर सरहदें बनती हैं

उड़ना पंछी सी अलबेली उड़ान
सरहद पार भी जिंदगी पनपती है !!



सु-मन 

www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger