सोमवार, 8 फ़रवरी 2016

बुलबुलों से ख़्वाब

6 comments
















बुलबुलों से ख़्वाबों को दे दूँ पल भर की उड़ान 
जीने दूँ उनको,उनके हिस्से की कुछ जिन्दगी !!

सु-मन 

शनिवार, 26 दिसंबर 2015

हर दफ़ा

7 comments











हर दफ़ा भूल जाते हो तुम अपनी कही हर बात 
मैं सोच कर इसे पहली दफ़ा हर बार भूल जाती हूँ !!

सु-मन 

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015

पहचान

6 comments















आईना रोज़ ढूँढता है मुझमें मेरी पहचान 
मैं देख कई अक्स अपने सोच में पड़ जाता हूँ !!

सु-मन 

शनिवार, 5 दिसंबर 2015

रिश्ते की गर्माहट

13 comments














.....कुछ ख़याल 
बुन रही हूँ मैं 
तुम्हारे एहसास के 
हर फंदे पर 
डाल रही हूँ 
एक बेजोड़ बुनाई 

सुनो ! 
इस दफ़ा जब 
दिसम्बर में आओगे न तुम 
रेशों से इन लफ्ज़ों को 
सिल देना अपने स्पर्श से  
मेरी नज़्म को ओढ़कर 
करना महसूस 
हमारे रिश्ते की गर्माहट !!


सु-मन 



बुधवार, 28 अक्टूबर 2015

बोझ धरा का

15 comments













बढ़ रहा धरा के सीने पर बोझ शायद 
कि दिल इसका भी अब ज़ोर से धड़कने लगा है !!

सु-मन 

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015

तर्पण

10 comments














तर्पण की हर इक बूँद में समाया है पित्तरों का नेह 
अर्पण कर अंजुरी भर जल बरसता है यादों का मेह !!


सु-मन 

गुरुवार, 10 सितंबर 2015

बेवक़्त हादसे

15 comments










मुक़र्रर है वक़्त हर चीज़ का लेकिन 
बेवक़्त हो जाया करते हैं हादसे जिंदगी में !!

सु-मन 
www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger