शनिवार, 18 मई 2013

रिहाई

24 comments




















उसने दे दी अपनी हर साँस से रिहाई मुझको 
कुछ इस तरह उसने अपना हक अदा कर दिया !!


सु-मन 

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

तेरे नां दी इक बूँद

21 comments
















तेरे नां दी इक बूँद जे चख लूँ तां अमृत होए 

साहां ते रुलदी पई रूह नू हुण बसेरा दे दे ..!!






सु~मन 

शनिवार, 2 मार्च 2013

एहसास

19 comments















तेरे एहसास को मैं भर लूँ बाहों में सनम 
फिज़ा में फैली है आज खुशबू तेरे प्यार की ..!! 



सु-मन 

शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

ख्वाब

27 comments














सुनो ! 
आज दावत दी है मैंने 
ख़्वाबों को 
तुम्हारी आखों में 
आने के लिए 
आज मत करना इन्तजार 
मेरे आने का 
बस पलकें मूँदना 
और महसूस करना 
मेरे अहसास को 
ख्वाबों के गुलशन में 
अहसास का आशियाँ बनाएंगे 
सुना है ... 
कुछ ख्वाब पूरे हो जाया करते हैं ......!!


सु-मन 

गुरुवार, 6 दिसंबर 2012

सरहद

24 comments














मेरी सोच मेरे अहसास की
सरहद नहीं कोई
लफ़्ज़ों को उड़ान भरने दो
उस छोर तक
शायद कोई हद मिल जाये इनको
और वापिस लौट आएँ
तो.....
बता सकूँ तुम्हें-कि
देखो हद ढूंढ ली है मैंने भी
तुम्हारी तरह
पर....
जब तक वो लौट के ना आएँ
जीने दो मुझको
इस सरहद से अनभिज्ञ
और उड़ने दो
असीमित खयालों के आसमां में
तुम संग तुम्हारे बिना ...!!


सु-मन 

शुक्रवार, 16 नवंबर 2012

प्रीत

14 comments









बीज से पनपता है पौधा
पौधे में फिर पनपे बीज
प्रीत से महकता है जीवन
जीवन में फिर महके प्रीत !!

सु-मन 

बुधवार, 29 अगस्त 2012

ख़ामोशी

14 comments















आज मैं हूँ तो मेरी ख़ामोशी के अफ़साने हैं
कल इन लफ़्ज़ों में ढूँढोगे मेरी ख़ामोशी को ..!!




सु-मन 
www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger