गुरुवार, 10 सितंबर 2015

बेवक़्त हादसे

15 comments










मुक़र्रर है वक़्त हर चीज़ का लेकिन 
बेवक़्त हो जाया करते हैं हादसे जिंदगी में !!

सु-मन 

सोमवार, 17 अगस्त 2015

भीगे लफ्ज़

15 comments




















भीगते तो होंगे तुम्हारे भी कुछ लफ्ज़ 
मेरे याद के भरे बादल बरसते तो होंगे 
चलती तो होंगी तुम्हारे शहर भी हवाएँ
मेरे नाम के पत्ते शाख से गिरते तो होंगे !!

सु-मन 

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

याद का घूँट

7 comments














बेसबब यूँ आया मोहब्बत का ख़याल
बेख़याली में तेरी याद का घूँट पी बैठे !!


सु-मन 

गुरुवार, 16 जुलाई 2015

हज़ में बरसता सावन

13 comments

















बरस रहा है आज सावन 
हज़ के इस पाक महीने में 
सज गए हैं आज शिवालय 
इबादत हो रही मदीने में !!

सु-मन 

(चित्र : सुबह ऑफिस आते हुए बरसते सावन का नज़ारा )

गुरुवार, 2 जुलाई 2015

चाह मेरी

13 comments











चाह मेरी
हो जाऊँ इन बादलों सी 
स्याह मैं 
भर लूँ अपने भीतर 
खूब कालापन 
मुझमें समाहित हो 
तमाम रंग 
मेरे स्याह होने की गवाही दें 
लिखूँ मैं 
अपने भीतर की कालिख से 
एक प्रेमगीत !!

सु-मन 









गुरुवार, 18 जून 2015

हसरतों की बारिश

14 comments









भर भर 
खाली होता गया 
ख्वाहिशों का मयखाना 

बूँद बूँद 
अश्क होती गयी 
हसरतों की बारिश !!


सु-मन 

मंगलवार, 26 मई 2015

सीले एहसास

15 comments













मेरे हिस्से के उजाले में
बिखेर दो तुम
एक धूप का टुकड़ा

मेरी पलकों की नमी से
बरसा दो तुम
अपने नाम के बादल

कि
एक मुद्दत से
एहसास में पड़ी सीलन
भिगो कर अच्छे से सूखा दूँ !!


सु-मन 




www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger