शनिवार, 27 जनवरी 2024

राम लला

7 comments







मोहिनी सी सूरत , बोलते से नयन 

सर पर मुकुट , कुंडल शोभित कर्ण

मुख पर है तेज़ , होंठ हैं मुस्कुराते 

ऐसे मेरे राम लला , अवध में विराजे !!


सु-मन 

सोमवार, 7 अगस्त 2023

आदिशिव

2 comments









सावन की फुहार में जो भीगने लगे हैं
बेलपत्र की माला से जो सजने लगे हैं
दूध की धारा जिन पर है चढ़ने लगी
मंद मंद मुस्कुराते वो मेरे आदिशिव हैं !! 


सु-मन 

शनिवार, 2 जुलाई 2022

तन मिट्टी मन मिट्टी

1 comments







तन मिट्टी मन मिट्टी , ये जग भी मिट्टी होया 

तुझे सींचा खुद भीतर , जीवन मैल भी खोया 


सु-मन 

बुधवार, 23 जून 2021

मदहोशी का आलम

14 comments


.


















.....हमसे मत पूछो मदहोशी का आलम 
अधजगी सी आँखों में सोया सा ख़याल है !!


सु-मन 

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

सर्द हवाएँ

7 comments

 










बहुत सर्द हैं हवाएँ

घना कोहरा बेहिज़ाब है

जर्द पत्तों में है ख़ामोशी

तेरी ख़लिश बेहिसाब है !!


सु-मन 

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

बिखरी खुशबू

6 comments

 











बिखर के फ़ना हो जाऊं ये मेरी किस्मत ही सही
फिज़ा में खुशबू बन बिखरुं ये भी कम तो नहीं !!


सु-मन 

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

तुम और मैं -१०

7 comments

















...तुम !
मेरे नाम, कर दो
अपना अधूरा ज्ञान


....मैं !
नि:श्वास, तुझ भीतर 
बनूँ तेरा अभिज्ञान ।



सु-मन

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

चाहत

6 comments















बहुत जी लिया - २ तुझको जीते जीते
तुझमें खो कर खुद को, अब पाने की चाहत है !!

सु-मन 

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

मदमस्त फुहार

7 comments
सुबह ऑफिस जाते हुए रास्ते का नज़ारा 













ये श्वेत सा जब बिखर गया
हरित सी इन फ़िज़ाओं में
झूम उठा माटी का कण कण
भादो की मदमस्त फुहारों में !!

सु-मन 

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

मन की रुबाई

8 comments




















मन की रूबाइयों पर मत जा ऐ साकी 
जाम भर और रूह को रिंदाना कर दे !!

सु-मन 

बुधवार, 3 जुलाई 2019

कश्मीर

15 comments




















नज़्म भी जिसके आगोश में फ़ना हो गई 
कश्मीर ! जिसे दुनिया जन्नत पुकारती है ||


सु-मन 

सोमवार, 27 मई 2019

इन्सानियत

4 comments






















.....क्या खूब इन्सानियत की हस्ती हो गई 
हथियार बेशकीमती जिंदगी सस्ती हो गई !!


सु-मन 

बुधवार, 2 जनवरी 2019

बाबुल

7 comments


















.......फ़लक पर
भीगा ही होगा तुम्हारा दामन


तेरी याद के साये ने
आज जब छुआ मुझको बाबुल !!


सु-मन 

गुरुवार, 15 नवंबर 2018

...शाम

7 comments























......शाम 
ख़याल के सीने पर 
सोया हुआ 
नज़्म का एक टुकड़ा !!


सु-मन 

शनिवार, 22 सितंबर 2018

उम्मीदें

6 comments





धुँधली होने लगी हैं उम्मीदें 
तारीखें भूलने लगी हूँ मैं .. !!

सु-मन 

बुधवार, 12 सितंबर 2018

समन्दर-ए-इश्क़

3 comments
























खाली लम्हों को तेरे ख़यालों से जो सजाया हमने 
जाम-ए-सेहरा सा दिन समन्दर-ए-इश्क़ में ढल गया !!

सु-मन 

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

मोहलतें

8 comments





















मैंने ख़यालों में रखी हैं कुछ मोहलतें
तुम आकर रख जाना कुछ वक़्त मेरी ख़ातिर !!



सु-मन 

शुक्रवार, 29 जून 2018

दर्द

4 comments

मेरे दर्द की खबर भी न हुई ज़माने को
दर्द मुझको और मैं दर्द को यूँ जीता रहा !!



सु-मन 

मंगलवार, 12 जून 2018

शबनमी ख्वाब

4 comments























देर रात चाँद सोता रहा पलकों तले
चाँदनी तेरे ख्वाब को शबनमी करती रही !!



सु-मन 

शनिवार, 2 जून 2018

तेरा अश्क़ मेरा दामन

2 comments
















गिरा तेरी आँख से इक क़तरा अश्क का
मेरा दामन यूँ सहरा से सागर बन गया ।।



सु-मन 
www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger